वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार सचिव

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री अरविंद कुमार नौटियाल द्वारा उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट)का किया गया भ्रमण

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री अरविंद कुमार नौटियाल द्वारा उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट)का दिनांक 29 अप्रैल, 2019 को भ्रमण किया गया। इस दौरान यूकॉस्ट में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार एवं National Mission on Himalayan Studies द्वारा वित पोषित परियोजनाओं-वन आधारित आजीविका उत्कृष्टता केन्द्र (COE) जिसमें गैर प्रकाष्ठ वन उपज एवं वनों से आजीविका का अध्ययन किया जा रहा है।प्रिपरेशन ऑफ रिसोर्स एटलस फोर हिमालयन स्टेट ऑफ उत्तराखण्ड जिसमें राज्य के 13 जिलों के विभिन्न संसाधनों की एटलस तैयार की जा रही है तथा इनहेंसिंग लाइवलीहुड ऑफ हिमालयन कम्युनिटीज थ्रू एक्सज रिसर्च एण्ड ट्रांसफॉर्मिंग वाइल्ड प्रोड्यूस इनटू वैल्यू प्रोडक्टस परियोजना, जिसमें विभिन्न वन उत्पादों/फलों का मूल्य संवर्धन किया जा रहा है, की जानकारी दी गयी।

इस दौरान यूकॉस्ट के महानिदेशक, डा0 राजेन्द्र डोभाल द्वारा परिषद में संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। अरविंद कुमार नौटियाल द्वारा राज्य में यूकॉस्ट द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं को भविष्य में और बेहतर तरीके से विकसित एवं क्रियान्वित करने की बात कही।इस अव सरपर के हार्क से डा0 महेन्द्र कुंवर भी उपस्थित थे।